वास्तविक भूमीय नियंत्रण रेखाm
पीले बिन्दुओं से दर्शाई गई एजीपीऍल
वास्तविक भूमीय नियंत्रण रेखा (Actual Ground Position Line) या एजीपीऍल (AGPL) जम्मू और कश्मीर में स्थित वह रेखा है जो 1972 नियंत्रण रेखा के उत्तरतम बिन्दु, ऍनजे9842 (NJ9842) से उत्तर में भारत व पाकिस्तान द्वारा नियंत्रित क्षेत्रों को अलग करती है। इसमें सियाचिन हिमानी का पूर्ण क्षेत्र भारत के नियंत्रण में आता है, और ऍनजे9842 से आरम्भ होकर यह रेखा पश्चिमोत्तर दिशा में ग्योंग ला, बिलाफोंड ला, साल्तोरो कांगरी, सिया ला से निकल कर इंदिरा कोल में शक्सगाम घाटी के छोर पर समाप्त होती है। रेखा की कुल लम्बाई 110 किमी है।[1][2][3][4]
इन्हें भी देखें[संपादित करें]
- 1972 नियंत्रण रेखा
- ऍनजे9842
- सियाचिन हिमानी
सन्दर्भ[संपादित करें]
- ↑ The fight for Siachen
- ↑ "Archived copy". मूल से 2015-04-12 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2015-04-07.
- ↑ They shall not pass
- ↑ "Bullish on siachen". मूल से 2014-02-22 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2014-02-17.